पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kandi News Jeetendra Became The President Of Smc And Sheela As Vice President

जीतेंद्र बने एसएमसी के अध्यक्ष अाैर शीला उपाध्यक्ष

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्रखंड के दो स्कूलों में गुरुवार को एसएमसी का पुनर्गठन कराया गया। जबकि एक विद्यालय में आपसी विवाद के कारण पुनर्गठन नहीं हो सका। मालूम हो कि राजकीय मिडिल स्कूल खरौंधा में आपसी विवाद के कारण चुनाव स्थगित करना पड़ा। जबकि उत्क्रमित मध्य विद्यालय अधौरा व खुटहेरिया में एसएमसी का पुनर्गठन को लेकर चुनाव सम्पन्न करा लिया गया। बीआरसी कार्यालय कांडी द्वारा प्रतिनियुक्त पर्यवेक्षक की देखरेख में चुनाव सम्पन्न हुआ। इसके अनुसार मिडिल स्कूल अधौरा में बतौर अध्यक्ष जीतेंद्र कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष शीला देवी व संयोजिका शोभा देवी का चयन किया गया। वहीं मिडिल स्कूल खुटहेरिया में मिथिलेश प्रसाद गुप्ता को अध्यक्ष, बबिता देवी को उपाध्यक्ष व रानी देवी को संयोजिका चुना गया। इस मौके पर पर्यवेक्षक के रूप में बीआरपी जय प्रकाश लाल, सीआरपी धर्मेंद्र कुमार दुबे, सतेन्द्र नाथ तिवारी, वीरेंद्र कुमार प्रजापति, जगरनाथ चौधरी व अरुण कुमार शामिल थे। मौके पर हेडमास्टर मोहम्मद गुलाम कादिर, बिनय कुमार, प्रतिमा कुमारी, शिक्षक उदय कुमार गुप्ता, रंजू श्रीवास्तव, विजय कुमार गुप्ता, निरंजन कुमार सहित बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...