फुटबॉल संघ के अध्यक्ष बने जुनाहुद्दीन
7 ए साइड फुटबॉल संघ झारखंड के निर्देशानुसार गढ़वा जिला 7 ए साइड फुटबॉल संघ के सुधीर कुमार वर्मा की अध्यक्षता में बैठक जिला हाॅकी कार्यालय में की गई। जिसमे सर्व सम्मति से जुनाहुद्दीन खां को अध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावे धर्मराज भारती को सचिव, सुधीर कुमार वर्मा को वरीय उपाध्यक्ष, संजय प्रसाद, अनीता तूफानी एवं अताउल खान को उपाध्यक्ष, कुंदन कुमार रंजन एवं रेशमी कुमारी को सह सचिव, संजय कुमार यादव को कार्यालय सचिव एवं राम भरत राम को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। साथ ही महिला दिवस के अवसर पर खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं खेल में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए रश्मि कुमारी को गढ़वा जिला खेल संघ की ओर से सम्मानित भी किया गया।