कांडी के युवा व्यवसायी का निधन पत्नी ने लगाया हत्या का अाराेप
कांडी बाजार के प्रसिद्ध वस्त्र व्यवसायी अशोक प्रसाद के युवा पुत्र गौतम कुमार 24 वर्ष का निधन हो गया। युवक के अकस्मात निधन की सूचना पाकर एक लोग स्तब्ध रह गये। परिजन चीत्कार कर उठे, वहीं बस्ती व बाजार में सन्नाटा छा गया। बाजार में अवस्थित प्रतिष्ठान अशोक वस्त्रालय के संचालक अशाेक प्रसाद बेटे गौतम कुमार ने रात के 2:30 बजे अंतिम सांस ली। उसे इलाज के लिए लखनऊ स्थित पोस्ट ग्रैजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में भर्ती कराया गया था।
परिजनों के साथ सभी लोग शव लेकर वापस आ रहे हैं। गौतम कुमार को करीब डेढ़ महीना पहले चेचक निकला था। बीमारी बढ़ने पर इलाज के लिये उन्हें रांची ले जाया गया था। कई दिनों के इलाज के बाद भी ठीक नही होने पर उन्हें पीजीआई लखनऊ ले जाया गया था। जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गौतम को खून नहीं बन रहा था। बार बार खून चढ़ाना पड़ रहा था। गौतम के दो नन्हे बच्चे हैं। जिसमें डेढ़ साल का एक बेटा और एक बेटी है। शव पहुंचते ही मृतक के माता-पिता व परिजनों के साथ इष्ट मित्र व गांव सहित पड़ोसी और दर्जनों गांव के सैकड़ों लोग अपने आंसू रोक नहीं पा रहे थे। दोपहर में ही सोन नदी के घाट पर मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। यात्रा में मुखिया विनोद प्रसाद, राजेश प्रसाद, अशोक प्रसाद सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
इधर गौतम के शव को अंतिम संस्कार के लिए सोन नदी में ले जाने के बाद उसकी प|ी सीमा देवी व ससुर नारायण साव 20-25 लोगों के साथ कांडी थाना पहुंचे। उन्होंने गौतम की हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की गुहार लगाई। थाना प्रभारी राम अवतार ने तत्काल प्रभाव से एएसआई नकी इमाम खान व पुलिस बल को भेजकर दाह संस्कार रोक दिया। थाना में काफी देर तक दोनों पक्षों से बातचीत करने के बाद थाना प्रभारी भी श्मशान घाट के लिए निकले थे। मालूम हो कि गौतम और उसकी प|ी सीमा के बीच आपस में अनबन था। फिलवक्त भी वह उसके मायके पलामू जिला के छतरपुर थाना अंतर्गत लठेया गांव में थी। खबर लिखे जाने तक पुलिस सोन नदी से शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजना चाहती है। लेकिन मौजूद लोग इसका विरोध कर रहे थे।
गौतम प्रसाद।
सोन नदी तट पर पुलिसिया कार्रवाई का विरोध करते लोग।