सड़क पर चिकनी मिट्टी डालकर छोड़ देने से बारिश में गिर रहे लाेग
सगमा से बीरबल भाया बिलासपुर से धुरकी तक बनाई जा रही सड़क में कंपनी द्वारा करीब एक किलोमीटर सड़क में चिकनी मिट्टी डालकर छोड़ दिए जाने के कारण हल्का बारिश में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिस के कारण ग्रामीणों में कंपनी के प्रति आक्रोश है। जानकारी अनुसार बिलासपुर से धुरकी भाया सगमा से बीरबल चौराहा तक एसवीआर एंड कम्पनी के द्वारा सड़क निर्माण कराया जा रहा है। इस दाैरान मकरी गांव में तीन माह पूर्व लगभग एक किलोमीटर में बगल के खेत से लाकर चिकनी मिट्टी डाल कर छोड़ दिया गया। जिसके कारण हल्की बारिश आने पर भी इस सड़क से हो कर गुजरने वाले राहगीर फिसल कर गिर जा रहे हैं। इन दिनों में कई राहगीर गिर कर घायल हो चुके है। इस सम्बन्ध में मकरी गांव निवासी निरजय कुमार रजक, सोनू कुशवाहा, उदय कुशवाहा, अशोक कुशवाहा, राजेन्द्र पाल, रामदुलारे पाल, बिगन कुशवाहा, महेंद्र कुशवाहा, श्यामलाल कुशवाहा, प्रेमन कुशवाहा का कहना है कि निर्माण कंपनी सड़क से चिकनी मिट्टी हटा कर मोरम युक्त मिट्टी फिलिंग कर आवागमन को सुविधाजनक बनाए अन्यथा बाध्य होकर होकर सड़क जाम कर कंपनी के विरुद्ध धरना प्रदर्शन करने पर विवश होंगे।