धुरकी में कई लोग के घर क्षतिग्रस्त
धुरकी | लगातार हो रही बारिश से कई लोग घर से बेघर हो गए है। धोबनी गांव के शिवचरण कोरवा का घर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। जो अपने भाई वासदेव कोरवा के घर में परिवार सहित शरण लिये हुए है। पिछले दो दिनों से हो रही वर्षा से कृषकों की कमर टूट गई है। गेहूं, अरहर, चना, प्याज, सरसों के फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। इनमें से कुछ फसल पक चुका था जिसकी कटाई कर खलिहान में चढ़ाना था। जबकि अधिकांश फसलों को उच्च तापमान की आवश्यकता के साथ पकना था मगर बेमौसम बरसात से उन्हें नुकसान ही हुआ है