पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दो दर्जन से अधिक अवैध महुआ शराब भट्टी ध्वस्त

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मेराल| थाना क्षेत्र के दुलदुवा गांव मे मेराल थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ अभियान चलाकर रात्रि 3 बजे से दिन में 1 बजे सुबह तक 2 दर्जन से अधिक अवैध महुआ शराब भट्टी को ध्वस्त किया। ग्राम दुलदुलवा में महुआ शराब के अवैध कारोबार करने वालों पर पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई करने के बावजूद भी यह कारोबार रुकने का नाम नहीं ले रहा है। एक तरफ पुलिस छापामारी कर अभियान के तहत शराब भट्ठी को ध्वस्त करती है। दूसरे तरफ महुआ शराब का अवैध कारोबार करने वाले लोग दूसरे ही दिन दूसरा शराब भट्टी तैयार कर लेते हैं। इससे दुलदुलवा में यह महुआ शराब भट्टी का अवैध गोरख धंधा बंद होने का नाम ही नहीं लेता। इसी अभियान के तहत मेराल पुलिस द्वारा आज 2 दर्जन से अधिक शराब भट्टी को ध्वस्त किया गया। जिसमें हजारों लीटर महुआ शराब तैयार कराने का फुल आया हुआ जावा महुआ को पुलिस ने उड़ेल कर व मिट्टी तेल डालकर बर्बाद कर दिया। वहीं शराब बनाने में प्रयुक्त होने वाले उपकरण व ड्राम को तोड़कर कर आग के हवाले कर दिया। अभियान में थाना प्रभारी के अलावे पीएसआई कुंदन यादव, रिजवान अंसारी, एएस आई एल बी हरिजन सत्येंद्र चौबे के अलावे पुलिस सशस्त्र बल तथा सैट के जवान शामिल थे।
खबरें और भी हैं...