मोटरसाईकिल दुर्घटना में मां- बेटा घायल
केतार के बलिगढ़ गांव निवासी सुमन विश्वकर्मा का दासीपुर में मोटरसाइकल अनियंत्रित हो कर पलटने से उनकी 66 वर्षी मां वृजवासी देवी व पुत्र 17 वर्षीय नीतीश कुमार गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायला अवस्था मे 108 एम्बुलेंस के द्वारा केतार से भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां आयुष डॉ जे पी ठाकुर ने प्राथमिक उपचार के बाद वृजवासी देवी को गढ़वा रेफर कर दिया है। जबकि पिता पुत्र का इलाज भवनाथपुर में ही चल रहा है। घटना के बारे में बताया जाता है कि सुमन विश्वकर्मा अपने बुढ़ी मां का पैशन की राशि निकलने बाइक पर सवार होकर बलिगढ़ से केतार जा रहे था। इसी बीच दासीपुर मुख्य पथ के पास बाइक अनियंत्रित हो कर पलट गई और तीनों लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए।