पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पंचायत सचिव के आकस्मिक निधन पर शोक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मझिआंव | प्रखंड के तीन पंचायत करमडीह, सोनपुरवा एवं तलशबरीया पंचायत के 58 वर्षीय पंचायत सचिव प्रदीप राम का दोपहर 2 बजे के करीब आकस्मिक निधन निवास स्थान पलामू जिला के मोहम्मदगंज में हो गया। मिली जानकारी के अनुसार प्रदीप राम को कुछ दिन पूर्व तबीयत बिगड़ने पर प्रखंड कार्यालय से छुट्टी लेकर उन्हें रांची दिखाया गया था जहां डॉक्टरों ने यह कहा कि इनको पीलिया रोग पकड़ लिया है। वहीं डॉक्टर के द्वारा जांच करा ली गई थी। और होली बाद उन्हें वापस दिखाने के लिए बुलाया गया था। लेकिन रविवार को और तबीयत खराब होने पर रांची के लिए तैयारी किया जा रहा था लेकिन तब तक वो दम तोड़ चुके। वहीं उनका अंतिम संस्कार दिन सोमवार को किया जाएगा। इधर प्रदीप राम की मृत्यु पर प्रखंड विकास पदाधिकारी अमरेन डांग भी दुख प्रकट किए और कहा कि हमारे प्रखंड कार्यालय के एक परिवार सदस्य थे और यह बहुत ही दुखद घटना घटी है। वहीं करमडीह पंचायत मुखिया साबिर अंसारी ,सोनपुरा पंचायत मुखिया मधु देवी एवं तलशबरिया पंचायत मुखिया बीबी मशरून निशा ने दुःख व्यक्त किया।
खबरें और भी हैं...