- Hindi News
- National
- Garhwa News National Nutrition Fortnight Starts Awareness Chariot Departs
राष्ट्रीय पोषण पखवाड़ा शुरू, जागरुकता रथ रवाना
जिले में राष्ट्रीय पोषण पखवाड़ा की शुरुआत की गई। रविवार को समाहरणालय परिसर से अपर समाहर्ता गढ़वा प्रवीण कुमार गागराई, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी कमल कुमार सिंह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अरुण उरांव जिला परिवहन पदाधिकारी चंद्रजीत सिंह एवं जिला शिक्षा अधीक्षक अखिलेश चौधरी के द्वारा जागरुकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। पोषण अभियान योजना के अंतर्गत आज पोषण पखवाड़ा का शुभारंभ एवं अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन समानांतर रूप से सफलतापूर्वक किया गया। जिलेभर में पोषण पखवाड़ा के तहत 8 मार्च से 22 मार्च 2020 तक इसका आयोजन किया जाएगा। जिसमें पोषण के पांच सूत्रों पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस पखवाड़े का मुख्य बिंदु पुरुषों की भागीदारी सुनिश्चित करना है। इसके तहत आयोजित किए जाने वाले सभी कार्यक्रमों का शुभारंभ पोषण गान के साथ किए जाएंगे तथा इसकी समाप्ति पोषण शपथ से होगी। आंगनबाड़ी सेविका, एएनएम एवं सहिया के द्वारा गृह भ्रमण कराना अनिवार्य होगा, सभी आंगनबाड़ी केंद्रों के गर्भवती एवं धातृ माताओं एवं बच्चों के लिए स्वास्थ्य जांच एवं टीकाकरण सुनिश्चित किया जाना है। इसके अतिरिक्त मध्यम कुपोषित एवं अति गंभीर कुपोषित बच्चों की पहचान एवं स्वास्थ्य जांच आवश्यक रूप से किया जाना है।