पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बच्चों की लड़ाई में छुड़ाने गई महिला से पड़ोसियों ने की मारपीट, घायल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गढ़वा | बच्चों के बीच हो रही झगड़े को बचाने का प्रयास करना ललिता देवी को महंगा पड़ा। उसके पड़ोसियों ने पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। चिनियां थाना क्षेत्र के चिनियां बस स्टैंड टोला निवासी संजय राम की प|ी ललिता देवी के 10 वर्षीय पुत्र अमित कुमार के साथ पड़ोसी उमेश राम का पुत्र अरविंद कुमार झगड़ा कर रहा था। ललिता देवी ने दोनों बच्चों को हटाने का प्रयास किया। इस बीच वहां पहुंचे उमेश राम, रामजी राम व सविता देवी ने ललिता देवी को ही पीटना शुरू कर दिया। ललिता देवी को गला दबा कर मारने का प्रयास किया। इस दौरान बेरहमी से डंडे से पीटकर घायल कर दिया गया। ललिता देवी के परिजनों के अनुसार घटना के बाद वे लोग चिनियां थाना में गए थे। लेकिन पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की। उन्होंने बताया कि ललिता देवी के सेहत में सुधार होने पर उसे लेकर पुलिस अधीक्षक से मिलेंगे।
खबरें और भी हैं...