पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Meral News No Confidence Motion Against The Deputy Chief Of Meral Eastern Panchayat

मेराल पूर्वी पंचायत के उप मुखिया के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मेराल पूर्वी पंचायत के उप मुखिया अरविंद महतो के खिलाफ 9 वार्ड सदस्यों ने शुक्रवार को अविश्वास प्रस्ताव के लिए संबंधित पंचायत के पंचायत सचिव रामनाथ चौधरी को लिखित सूचना दी है। इस संबंध में पूछे जाने पर पंचायत सचिव रामनाथ चौधरी ने बताया कि उप मुखिया अरविंद महतो के खिलाफ पंचायत के 12 में से 9 वार्ड सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव के लिए लिख कर दिया है।

प्रस्तावक मोहम्मद अख्तर अंसारी सहित नौ वार्ड सदस्यों ने उप मुखिया पर पंचायत में चल रहे सरकारी कार्यों में व्यवधान उत्पन्न करने, मुखिया सहित जनप्रतिनिधियों के साथ अच्छा व्यवहार नहीं करने तथा पंचायत के लोगों को गलत सूचना देकर भ्रमित करने का आरोप लगाया है। अविश्वास प्रस्ताव लाने वालों में वार्ड सदस्यों में सबीबा बीबी, शारदा देवी, गीता देवी, संगीता देवी, गोविंद साह, समिला बीबी, दिला देवी तथा कमला देवी शामिल हैं। इस संबंध में पूछे जाने पर मेराल पूर्वी के पंचायत सचिव रामनाथ चौधरी ने कहा कि आगे की कार्रवाई के लिए पंचायती राज के वरिष्ठ अधिकारियों से दिशा-निर्देश मांगा गया है।

मुखिया के कार्यों से अाहत हूं, इस्तीफा दूंगा : उपमुखिया

अविश्वास प्रस्ताव लाए जाने के बारे में पूछे जाने पर मेराल पूर्वी पंचायत के उप मुखिया अरविंद महतो ने बताया कि अविश्वास प्रस्ताव लाए जाने की जानकारी मुझे नहीं है। मेराल पूर्वी पंचायत की मुखिया इंदु देवी के कार्यप्रणाली तथा मनमानी से आहत होकर मैं आज बीडीअाे मेराल को अपना इस्तीफा देने जा रहा हूं।

उपमुखिया के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की सूचना देते वार्ड सदस्य।
खबरें और भी हैं...