पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आवेदन देने के बाद भी नहीं मिल रहा वृद्धा पेंशन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बड़गड़| सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत आयोजित जनता दरबार में दिए गए आवेदन के आलोक में कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में निराशा व्याप्त है। जनता दरबार में ग्रामीणों द्वारा अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन तो दिए जाते हैं। लेकिन समय पर कार्रवाई नहीं हो रही है। पिछले दिनों बड़गड़ पंचायत में आयोजित सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में सालो, बढ़नी, महुआटीकर व लांबी गांव के दर्जनभर से अधिक वृद्ध महिला-पुरुष वृद्धा तथा विधवा पेंशन के लिए आवेदन दिया था। लेकिन इनके द्वारा दिये गए आवेदन के एक पखवारा से अधिक का समय बीत जाने के बावजूद पेंशन की स्वीकृत नहीं हुई। बढ़नी गांव की 70 वर्षीय लुसीया देवी ने बताया कि वृद्धावस्था पेंशन के लिए जनता दरबार सहित पंचायत के मुखिया को कई बार आवेदन दिया गया। लेकिन अभी तक उनका पेंशन स्वीकृत नहीं शुरू नहीं हो सका। वहीं सालो गांव निवासी इमिल बाखला, घुरूवा उरांव, सीबिया देवी, कमलदास बाखला, माणिचंद उरांव बढ़नी गांव के पुलिकार खलखो, रिमिस उरांव, घुरलेठ खलखो, लाम्बी गांव के मुरता लकड़ा, माग्रेट तिर्की, झगड़ लकड़ा तथा महुआटीकर गांव मिकुवा खलखो ने कहा कि जनता दरबार में आवेदन देने के बाद भी पेंशन स्वीकृत नहीं हो सका है।
खबरें और भी हैं...