मोटरसाइकिल के धक्के से एक बच्चा घायल
गढ़वा - चनिया मार्ग पर कल्याणपुर गांव के पास मोटरसाइकिल के धक्के से एक बच्चा घायल हो गया है। घायल रॉबर्ट्सगंज गांव निवासी रोशन अंसारी का पुत्र सोहेल अंसारी 5 वर्ष है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि वे सभी अपने रिश्तेदार के घर कल्याणपुर आए हुए थे। बुधवार की सुबह बच्चा घर के बाहर खेल रहा था। उसी बीच एक मोटरसाइकिल सवार ने बच्चे को धक्का मार दिया। जिससे बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना के बाद परिजनों के द्वारा उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताया गया है।