पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अलग-अलग सड़क दुर्घटना में एक की मौत, नौ गंभीर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बंशीधर नगर अनुमंडल मुख्यालय में अलग-अलग सड़क मार्गों पर हुए सड़क दुर्घटना में एक की मौत व नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल बंशीधर नगर में किया गया। होली पर्व के पूर्व संध्या पर बंशीधर नगर भवनाथपुर मुख्य मार्ग पर मोटरसाइकिल के धक्के से जंगीपूर ग्राम निवासी तेजू राम की प|ी रमणी देवी उम्र 55 वर्ष की मौत हो गई। घटना के बारे में बताया जाता है कि उक्त महिला अपने घर के पास सड़क पार कर रही थी इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे हैं मोटरसाइकिल के धक्के से घायल हो गई। घायल महिला को इलाज के लोगों ने अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सक ने स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया। रेफर के बाद रास्ते में ही महिला ने दम तोड़ दिया। इधर भवनाथपुर बंशीधर नगर मार्ग पर जंगीपूर ग्राम के समीप हुए मोटरसाइकिल दुर्घटना में केतार थाना क्षेत्र के दासी पुर ग्राम निवासी अश्विनी कुमार घायल हो गया। तीसरा घटना बंशीधर नगर गढ़वा राष्ट्रीय राजमार्ग पर धुरकी मोड़ के समीप हुए मोटरसाइकिल दुर्घटना में उत्सव कुमार घायल हो गया। तीसरा सड़क दुर्घटना राष्ट्रीय राजमार्ग 75 पर महदेइया ग्राम के समीप घटा। थाना क्षेत्र के बंशीधर नगर निवासी दीपक कुमार तथा राजन खान ने अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराया। जिससे दोनों घायल हो गए। चौथा मोटरसाइकिल दुर्घटना बंशीधर नगर मुख्यालय में घटा जिसमें सवार थाना क्षेत्र के बंशीधर नगर निवासी हिमांशु रंजन तथा लव रंजन घायल हो गया। पांचवा मोटरसाइकिल दुर्घटना बंशीधर नगर बिसुनपूरा मुख्य मार्ग पर कध्वन ग्राम के समीप घटा। वनांचल ग्रामीण बैंक के कर्मी सदानंद दास अनियंत्रित होकर घायल हो गया। छठा मोटरसाइकिल दुर्घटना बंशीधर नगर के सुधीर चंद्रवंशी घायल हो गए। सातवां मोटरसाइकिल दुर्घटना बंशीधर नगर गरबान्ध मार्ग पर घटा। सवार उत्तर प्रदेश के कौन थाना क्षेत्र के बागेसोती ग्राम निवासी संजय प्रजापति घायल हो गए।

खबरें और भी हैं...