पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bansidhar Nagar News Only One Teacher Found Instead Of Five In Ramvi Baghwar

रामवि बघवार में पांच की जगह मिले सिर्फ एक शिक्षक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भंडरिया | प्रखंड प्रमुख रामकृष्ण किशोर उर्फ मुन्ना सिंह ने गुरुवार को भंडरिया प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय बघवार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में कई शिक्षकों की अनुपस्थिति पर नाराजगी व्यक्त किया। निरीक्षण के दौरान स्कूल में पदस्थापित पांच शिक्षकों में केवल एक शिक्षक ही मिले। एक शिक्षक का प्रशिक्षण के लिए बाहर जाने की जानकारी उन्हें दिया गया। प्रधानाध्यापक सहित शेष तीन शिक्षक विद्यालय से नदारद पाए गए। प्रमुख ने तत्काल विद्यालय की स्थिति के बारे में दूरभाष पर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी तथा जिला शिक्षा अधीक्षक को अवगत कराया। साथ ही दोषी शिक्षकों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।
खबरें और भी हैं...