पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhawnathpur News Paddy Purchasing Center Of Bhavnathpur Never Opens Farmers Upset

कभी नहीं खुलता है भवनाथपुर का धान क्रय केंद्र, किसान परेशान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ब्लॉक कार्यालय परिसर में धान क्रय केंद्र कभी नहीं खुलता है। जिसके कारण से किसान केंद्र पर धान बेचने की अास लगाकर आते हैं। और केंद्र में लटकता हुआ ताला देखकर वापस चले जाते हैं। गुरुवार को भी केंद्र में ताला लटका हुआ था। वनसानी के किसान चंद्रिका राम, रामचन्द्र साह, आदरमानी देवी, सरईया के पंचम साह, लखन साह, लक्ष्मण साह केंद्र पर पहुंचे थे। लेकिन केंद्र में ताला लटका हुआ देखकर वापस घर जा रहे थे।

उनके मन में सरकार और व्यवस्था पर काफी गुस्सा था। उन्होंने बताया कि भवनाथपुर के किसानों का धान नहीं लिया जा रहा है। खरौंधी के बैतरी के महाजनों का धान लिया जा रहा है। हमलोग अपना नंबर आने के लिए केंद्र का चक्कर लगा रहें हैं। पर केंद्र कभी खुलता ही नहीं है। जिससे कब धान लिया जाएगा। या फिर नहीँ लिया जाएगा।

इसका पता नहीं चल पा रहा है। इन लोगों ने केंद्र संचालक पर मनमानी तरीके से गुपचुप तरीके से धान की खरीददारी का आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र संचालक गुपचुप तरीके से महाजनों से साठ-गांठ करके माल की खरीददारी किया जा रहा है। और गोदाम उनका जब माल आता है उसी समय गोदाम खोलकर माल अंदर कर दिया जाता है। और हमलोग जो किसान हैं। वो मैसेज और अपना नंबर आने का इंतजार कर रहें हैं।

खबरें और भी हैं...