पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पीडीएस दुकानदारों ने बीडीओ को साैंपा आवेदन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रमना| प्रखंड के तीन दर्जन जनवितरण प्रणाली के दुकानदारों ने बीडीओ यशवंत नायक और एमओ को आवेदन सौंप कर ई - पाॅश मशीन में तकनीकी खराबी और नेटवर्क मे गड़बड़ी का मामला उठाते हुए अविलंब दुरुस्त कराने की मांग किया है। आवेदन मे कहा गया है कि ई - पाॅश मशीन में तकनीकी खराबी और नेटवर्क गड़बड़ी के कारण राशन, किरासन आदी का वितरण बाधित है। इसकी सूचना एनआईसी के तकनीकी कर्मियों को दिए जाने के बाद वे ऊपर से खराबी कह कर पल्ला झाड़ लेते हैं। जबकि ई - पाॅश मशीन में गड़बड़ी से अनभिज्ञ ग्राहकों का आक्रोश का सामना आये दिन दुकानदारों को झेलना पड़ रहा है। मशीन की गड़बड़ियाें को अविलंब दुरुस्त कराया जाए, ताकि राशन वितरण व्यवस्था समान्य हो सके। आवेदन देने वालों में डीलर कामता प्रसाद, रविंद्र पाल, गुंजेश कुमार सिंह, सूर्यदेव राम, विजय राम एवं महादेव सिंह सहित कई लोगों के नाम शामिल हैं।
खबरें और भी हैं...