पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

लोगों को स्वच्छता के प्रति किया जा रहा जागरूक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिले में 08 से 22 मार्च 2020 तक चलने वाले पोषण पखवाड़ा के दाैरान सही पोषण देश रौशन थीम पर आधारित जागरूकता कार्यक्रम के तहत जिले की जनता को पोषण के प्रति जागरूक किया जा रहा है। उसी के निमित्त आज जिले के विभिन्न प्रखंडों व पंचायतों में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा पोषण पर चर्चा, पोषण भ्रमण सह रैली व हाथ धुलाई समेत अन्य कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिले के कांडी प्रखंड में प्रखंड वासियों को पोषण के विषय में जागरूक करने के लिए सखी मंडल की महिलाओं के द्वारा हैंड वॉशिंग और भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वहीं भंडरिया प्रखंड में पोषण पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं व बच्चों ने हिस्सा लिया। विदित हो कि जिले में 8 मार्च को राष्ट्रीय पोषण पखवाड़ा की शुरूआत समाहरणालय परिसर अपर समाहर्ता प्रवीण कुमार गागराई, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी कमल कुमार सिंह के द्वारा पोषण जागरूकता रथ को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया था। जागरूकता रथ के माध्यम से जिले के विभिन्न हिस्सों में भ्रमण कर पोषण के विषय में लोगों को जागरूक किया जा रहा है। साथ ही पखवाड़े में पोषण के पांच सूत्रों पर कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस पखवाड़े का मुख्य बिंदु पुरुषों की भागीदारी सुनिश्चित करना है। पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों में स्वास्थ्य, साफ-सफाई, कुपोषण आदि के प्रति जागरूक करना है।

हाथ धुलाई करतीं महिलाएं।
खबरें और भी हैं...