पानी भरने के विवाद में लाठी से पीट घायल किया
घायल काे प्राथमिक उपचार कर गढ़वा रेफर कर दिया गया
मेराल थाना क्षेत्र के अटौला चेचरिया गांव निवासी अमरनाथ दुबे के 40 वर्षीय पुत्र जीतू दुबे को जलमीनार से पानी भरने के दौरान गांव के ही लोग लाठी-डंडे से पीटकर घायल कर दिया। घायल जीतू दुबे को मंगलवार की देर शाम लगभग 10:00 बजे रात्रि में एंबुलेंस के द्वारा रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां उपस्थित डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज हेतु गढ़वा रेफर कर दिया।घटना के संबंध में घायल जीतू दुबे ने बताया कि घर के समीप लगे जल मीनार से पानी भरने के दौरान गांव के ही राजगिर तिवारी,बुटन तिवारी, मुन्ना तिवारी,त्रिलोक तिवारी व प्रदीप तिवारी ने लाठी-डंडे से पीटकर घायल कर दिया।साथ ही उन्होंने बताया कि उपरोक्त लोगों के द्वारा कहा गया कि मेरा जल मीनार है,यहां पानी मत गिराओ इसमें से पानी तुमको नहीं भरने देंगे। साथ ही घायल ने बताया कि बुधवार को इलाज करवाने के बाद उपरोक्त लोगों के खिलाफ संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज कराऊंगा।