कुपोषण मिटाने के लिए सामूहिक रूप से प्रयास करने का संकल्प
धुरकी प्रखंड मुख्यालय स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में सुपोषण को बढ़ावा देने के लिए चलाए जा रहे पोषण पखवाड़ा के तहत सोमवार को कुपोषण का पुतला दहन आंगनवाड़ी केंद्र की सेविका रिजवाना खातून व सेविका के अलावे सभी बच्चों के साथ कर मिटाने का संकल्प लिया। वहीं पंचायत स्तर पर कुपोषण के पुतला दहन कार्यक्रम को लेकर केंद्र के बच्चों मे काफी उत्साह देखा गया। समाज के सभी वर्ग के लोगों ने कुपोषण को मिटाने सामूहिक रूप से प्रयास करने का संकल्प भी लिया।
पुतला दहन कार्यक्रम में मौजूद सेविका व अन्य।