पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Garhwa News Police Could Not Rescue The Girls Who Are Facing Harassment Of Their Father

पिता की प्रताड़ना झेल रही बच्चियों को रेस्क्यू नहीं कर सकी पुलिस

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

डंडा थाना क्षेत्र के एक गांव में दो नाबालिग बच्चियों को पिता द्वारा प्रताड़ित किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में बच्चियों के रेस्क्यू के लिए उनके घर पहुंचे बाल मित्र पुलिस पदाधिकारी व चाइल्ड लाइन की टीम को खाली हाथ लौटना पड़ा। पुलिस की उपस्थिति में ही घर के अंदर ले जाकर बच्चियों के साथ मारपीट भी की गई। इसका खुलासा चाइल्ड लाइन गढ़वा द्वारा सीडब्ल्यूसी को सौंपे रिपोर्ट में हुआ है। जानकारी के अनुसार चाइल्ड हेल्पलाइन 1089 पर डंडा थाना क्षेत्र के एक गांव में दो नाबालिग बच्चियों को उनके पिता द्वारा प्रताड़ित करने का मामला सामने आया था।

जब चाइल्ड लाइन गढ़वा के कर्मियों ने उक्त मोबाइल नंबर पर फोन किया तो किसी ने स्वयं को डंडा थाना के मुंशी बताते हुए चाइल्ड लाइन कर्मियों को धमकाया। चाइल्ड लाइन कर्मियों ने मुख्यालय डीएसपी दिलीप खलखो को इसकी जानकारी दी। इसके पश्चात डीएसपी के निर्देश पर बाल मित्र पुलिस पदाधिकारी के साथ चाइल्ड लाइन की टीम बच्चियों के घर पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी ली। बच्चियों की मां की मौत हो चुकी है। घर में पिता व सौतेली मां है। बच्चियों ने पिता द्वारा की जा रही प्रताड़ना की जानकारी देते हुए कहा कि वे लोग घर में नहीं रहना चाहती। वे दाेनाें एक सरकारी आवासीय विद्यालय की छात्रा हैं। विद्यालय में छुट्टी के दौरान घर आने पर उन्हें प्रताड़ित किया जाता है। बताया गया कि बच्चियों के बयान के बाद घर की कुछ महिलाएं उन्हें अंदर ले जाकर पुलिस की उपस्थिति में ही मारपीट करने लगी। इसके पश्चात बिना रेस्क्यू किए ही पुलिस व चाइल्ड लाइन की टीम वापस आ गई।

खबरें और भी हैं...