- Hindi News
- National
- Bansidhar Nagar News Police Took Post Mortem After Taking The Dead Body Of A Young Businessman From The Crematorium
श्मशान घाट से युवा व्यवसायी का शव उठाकर पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
कांडी | प्रखंड मुख्यालय स्थित कांडी बाजार के युवा व्यवसायी गौतम का पार्थिव शरीर गुरुवार को देर शाम तक उसकी प|ी सीमा देवी के हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद आखिर पंचतत्व में विलीन हो गया। शुक्रवार की दोपहर परिजनों ने सोन नदी में गौतम 24 वर्ष का अंतिम संस्कार कर दिया। कांडी के प्रसिद्ध वस्त्र व्यवसायी अशोक प्रसाद के पुत्र गौतम कुमार की मृत्यु लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में इलाज के दौरान बुधवार की रात में हो गई थी। वहां से मृतक का पार्थिव शरीर उसके पैतृक आवास कांडी लाया गया। गुरुवार की दोपहर मृतक का पार्थिव शरीर सोन नदी स्थित श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया। इधर अपने मायके से मृतक की प|ी सीमा गुप्ता कांडी थाना पहुंच गई। उसने पति की हत्या का आरोप लगाकर गौतम कुमार का शवदाह रोकने की अपील कर दी।जिसको लेकर कांडी थाना प्रभारी राम अवतार राम व पुलिस निरीक्षक हरि किशोर मंडल दल बल के साथ श्मशान घाट पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। जिसे सदर अस्पताल गढ़वा भेजकर शुक्रवार की सुबह मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया। इस संबंध में कांडी पुलिस ने बताया कि मृतक की प|ी के द्वारा अभी तक किसी प्रकार की कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई है। उसने आरोप लगाया था कि उसके पति को जहर देकर साजिश के तहत मार दिया गया है।