पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बेमौसम बारिश से जगह-जगह दिखने लगे तालाब

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

धुरकी प्रखंड सह अंचल कार्यालय के नए भवन के मुख्य द्वार के समक्ष बेमौसम बरसात के पानी से तालाबनुमा मंजर हुआ। प्रखंड सह अंचल कार्यालय के बीडीओ सहित सभी कर्मियों को कार्यालय मे प्रवेश करते समय मिनटों तक सोचना पड़ता है की वह अपने कार्यालय मे कैसे प्रवेश करें। वहीं प्रखंड कार्यालय मे दूर दराज से आने वाले ग्रामीणों को भी जलजमाव हुए गड्ढ़ों से कीचड़ से निपटना पड़ रहा है। इस तरह का मंजर देखकर अमूमन ग्रामीणों के मुख से यही चर्चा हो रही है कि प्रखंड कार्यालय से जहां पंचायत से लेकर गांव तक की विकास की रणनीति तैयार होती है। वहीं आए दिन बेमौसम बरसात के पानी से जलजमाव होकर प्रखंड सह अंचल कार्यालय कीचड़ में तब्दील हो रहा है। ग्रामीण योगेंद्र यादव, नितेश सिंह ने कहा की भवन के मुख्य द्वार तक पेवर ब्लाक से सड़क बना दिया जाता तो ग्रामीणों सहित सभी अधिकारियों तथा कर्मियों को जलजमाव से उठे कीचड़ से निजात पाया जा सकता है।

धुरकी प्रखंड सह अंचल कार्यालय का हाल

खबरें और भी हैं...