अगले 4-5 दिन अनियमित रहेगी बिजली आपूर्ति
जिले के रंका फीडर तथा सर्किट हाउस फीडर में विद्युत आपूर्ति चार- पांच दिनों तक बाधित रहेगी। इस सबंध में जानकारी देते हुए सहायक अभियंता रामाशीष प्रजापति ने कहा कि दोनों ही फीडर के 11 हजार वोल्ट तार की मेंटेनेंस का कार्य किया जाना है।
जिसके कारण आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने कहा साफ मौसम रहने पर 14 मार्च से ही मेंटेनेंस का कार्य शुरु किया जाएगा। वहीं मौसम खराब रहने पर 16 मार्च से मेंटेनेंस का कार्य किया जाएगा। मेंटेनेंस का कार्य पूर्ण होने पर सामान्य दिनों की भांति विद्युत आपूर्ति भी सामान्य रुप से बहाल कर दी जाएगी।