रामनवमी पूजा महोत्सव की तैयारी शुरू
बनारस से लाई गई श्रीराम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान की मूर्ति।
बंशीधर नगर| रामनवमी पूजा महोत्सव को भव्य एवं धूमधाम से मनाने को लेकर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल जोर-शोर से तैयारी कर रहा है। बजरंग दल के जिला संयोजक विनीत कुमार शरद बताते हैं कि राम नवमी पूजा महोत्सव से लगभग 1 माह पूर्व से ही सभी राम भक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे हुए। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के बनारस के राम दरबार से लगभग 51 हजार रुपए की लागत से भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी का प्रतिमा को लाया गया है। जिसे वंशीधर मंदिर से पूजन अर्चन कर धूमधाम से राम रथ पर स्थापित कर आगामी 15 मार्च से जिले के विभिन्न प्रखंडों के अनेक पंचायतों में रामरथ को शोभायात्रा के रूप में ले जाया जाएगा। जानकारी के अनुसार राम रथ प्रत्येक प्रखंड में 4 दिन तक गांव टोला व कस्बों में घूमेगा वही प्रत्येक दिन भंडारा भी कराया जाएगा। जानकारी के अनुसार आगामी एक अप्रैल को खारौंधी प्रखंड के अरगी पंचायत में शस्त्र पूजन कार्यक्रम में अयोध्या से चलकर जन्मेजय जी महाराज आएंगे।