- Hindi News
- National
- Ramna News Raiding In Three Villages Of Ramna Block Broke The Liquor Furnace
रमना प्रखंड के तीन गांवाें में छापेमारी कर शराब भट्ठी तोड़ी
रमना थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में अवैध शराब बनाने और बेचने के खिलाफ पुलिस प्रशासन की मुहिम लगातार जारी है। थाना प्रभारी लालबिहारी प्रसाद के नेतृत्व मेें रविवार को जवानो ने हरादाग कला, हरादाग खुर्द तथा कर्णपुरा मेें छापेमारी कर तीन अवैध शराब भठ्ठी, जावा महुआ व शराब बनाने के उपकरण नष्ट कर दिया। जानकारी के मुताबिक हरादाग कला मेें तीन ड्रम जावा महुआ के साथ ड्रम, मशीन आदी को नष्ट किया गया है। जबकि हरादाग खुर्द मेें एक ड्रम जावा महुआ व कर्णपुरा में छापेमारी कर जमीन के नीचे दबाकर रखे गए जावा महुआ को नष्ट करते हुए चालीस लीटर शराब बरामद किया है। पुलिस की छापेमारी की भनक लगते ही संचालक फरार हो गए। थाना प्रभारी लालबिहारी प्रसाद ने बताया कि शराब भठ्ठी संचालक हरादाग निवासी अरुण साह, राजेन्द्र चौधरी तथा कर्णपुरा निवासी सुरेश साह पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए धरपकड़ के लिए छापेमारी अभियान आरंभ कर दिया गया है। बताते चले कि पिछले पंद्रह दिनों से लगातार पुलिस प्रशासन द्वारा अवैध शराब बनाने और बेचने वालो के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत रमना थाना क्षेत्र अभी तक एक दर्जन से अधिक शराब भठ्ठी को ध्वस्त करते हुए करीब पंद्रह संदिग्ध लोगो पर प्राथमिकी दर्ज किया गया है।