पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

होली में जबरदस्ती रंग लगाने से मना करना रमेश ठाकुर को पड़ा महंगा, जांघ की हड्‌डी टूटी, रेफर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्रखंड के कल्याणपुर गांव निवासी रमेश ठाकुर के लिए जबरदस्ती रंग लगाना महंगा पड़ा। इस सबंध में रमेश ठाकुर ने कहा कि होली के दिन वह अपने दुकान को बंद कर मोटरसाईकिल से घर वापस जा रहा था। इसी बीच चंद्रदीप कुमार व अन्य लोगों ने उस पर जबरदस्ती रंग डालना चाहा। वह रंग डालने से मना कर रहा था। इसी बीच विपरीत दिशा से आ रहा एक मोटरसाईकिल सवार ने उसके मोटरसाईकिल में धक्का मार दिया। जिससे उसके जांघ की हड्‌डी टूट गई। साथ ही उसका मोटरसाईकिल भी क्षतिग्रस्त हो गया। इस दौरान रमेश दर्द के मारे में कराह रहा था। बावजूद इसके जबरदस्ती रंग डालने वाला सहित अन्य कोई भी लोग उसे उठाकर सदर अस्पताल तक नहीं पहुंचाया। लेकिन शहर के रांकी मोहल्ला के मुस्लिम युवकांे ने उसे तुरंत मोटरसाईकिल पर बैठाकर सदर अस्पताल ले गए। जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे बेहतर इलाज को लेकर मेदिनीनगर रेफर किया गया। रमेश ठाकुर को सदर अस्पताल पहुंचा कर इलाज कराने वालों में मो जफर खां, मो कमरुद्दीन, मो राजा खान, मो जिशान आदि के नाम शामिल है। इस अवसर पर मो जफर खान ने कहा कि होली के दिन जो भी सदर अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे। उन्हें इलाज कराने में सहायता किया गया। ताकि उन्हंे कुछ राहत मिल सके।

जायंट्स ग्रुप आॅफ गढ़वा ने किया होली मिलन समारोह का आयोजन


जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा के तत्वावधान में ज्ञान निकेतन स्कूल गढ़वा के परिसर में ग्रुप अध्यक्ष मनोज केशरी के अध्यक्षता में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा के सदस्यों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं एवं बधाई दिया। इस अवसर पर फाउंडर अध्यक्ष अलखनाथ पांडेय ने कहा कि होली का पर्व आपसी प्रेम व सदभावना का त्योहार है। आपस के गिले शिकवे भुलाकर गले मिलने का त्योहार है ।जायन्ट्स वेलफेयर ब्रांच 8 के अध्यक्ष मदन प्रसाद केशरी ने कहा कि होली आपसी सौहार्द का त्योहार है। अवसर पर गढ़वा ग्रुप के अध्यक्ष मनोज केशरी, फाउंडर अध्यक्ष अलखनाथ पांडेय, ब्रांच अध्यक्ष मदन प्रसाद केशरी, गढ़वा ग्रुप के प्रशासनिक निदेशक मोजीबुद्दीन खां, आंतरिक उपाध्यक्ष ध्रुव केशरी, बाह्य उपाध्यक्ष मनोज केशरी, पूर्व अध्यक्ष मनोज केशरी, फेडरेशन 8 के पूर्व अध्यक्ष विनोद कमलापुरी, सेंट्रल कमेटी सदस्य अजयकांत पाठक, विजय केशरी, दीपक तिवारी, नंद कुमार गुप्ता, अशोक गुप्ता, अशोक केशरी, अशोक विश्वकर्मा, चंद्र प्रकाश अग्रवाल, अरूण सोनी, चंदन चंद्रवंशी, कमलेश कुमार गुप्ता, रितेश केशरी, राकेश केशरी, महेंद्र सर्राफ, लखन बाबू सर्राफ, संजय ठाकुर आदि उपस्थित थे।

शौकत खान ने बच्चों के बीच मनाई होली

अनेक नि:शुल्क बैंक के संस्थापक के शौकत खान ने शौकत खान प्रखंड के कल्याणपुर गांव में कई बच्चों के बीच रंग गुलाल, पिचकारी, चौकलेट, पठन-पाठन सामग्री बांटकर होली मनाया। शौकत खान को गांव में पहुंचते ही बच्चों व ग्रामीणों ने तालियों बजाकर उनका स्वागत किया। फिर सभी के बीच शौकत खान ने होली का उपहार प्रदान किया। साथ ही उन्होंंने कहा कि त्योहार चाहें किसी धर्म मजहब की हो। सभी त्योहारों में खुशियां बांटने से बढ़ती है। इसका मिसाल कल्याणपुर गांव है। इस अवसर पर लायंस क्लब ऑफ गढ़वा विशाल के पदाधिकारी ब्रजमोहन प्रसाद, झामुमो नेता फारुक अंसारी, राजू बिंद, मनोज विश्वकर्मा, मो शाहीद अंसारी, अख्तर अंसारी अादि उपस्थित थे।

समाजसेवी ने किया रंग-अबीर का वितरण

दुर्घटना के बाद घायल रमेश को स्ट्रेचर पर ले जाते लोग।

होली के अवसर पर होलिका दहन के दिन युवा समाज सेवी डॉ पातंजलि कुमार केशरी ने अपनी टीम के साथ नगर परिषद क्षेत्र के उंचरी से आगे महुराम टोला में ग्रामीण व बच्चों के बीच होली सामग्री रंग, अबीर गुलाल, पिचकारी व मिठाई का वितरण किया। इस अवसर पर डॉ पातंजलि कुमार केशरी ने कहा कि होली हिन्दुओं का पवित्र व बहुत बड़ी पर्व है। लोग कहते हैं होली के दिन सभी एक दूसरे के वैमनस्य, भेद भाव, अमीरी गरीबी सभी भुलाकर रंगों की प्यार व अपनेपन की होली खेलते हैं। मौके पर नीरज श्रीधर, अब्दुल मनान, श्याम नारायण पाण्डेय, अरविंद तिवारी, अमित रंजन, संतोष कुमार मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...