पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रमना : बेमौसम बारिश अाम जनजीवन प्रभावित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्रखंड मुख्यालय सहित आस पास के क्षेत्रों में बेमौसम बारिश के होने से आम लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं दैनिक मजदूरी करने वाले मजदूर वर्षा होने कारण सुबह से अपने घरों में दुबके रहे। इसी तरह बरसात के कारण बाजारों में सनाटा पसरा रहा। वहीं सिलीदाग के बिवाटिकर टोला निवासी किसान हरिहर पाल ने कहा कि इस बारिश से खेतो में लगे अरहर, सरसों, चना, गेंहूू आदि फसलों को भी काफी नुकसान पहुंचा है। भागोडीह निवासी किसान भीम पटेल ने बताया कि इसके एक सप्ताह पूर्व भी ओले पड़ने के कारण आधा से अधिक फसलों का नुकसान हुआ था। इसके बाद भी जो फसल बच गयी थी, रही सही वो भी लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने बर्बाद कर दिया है। मड़वनीया निवासी 26 वर्षीय किसान अशोक यादव ने बताया कि करीब 10 कट्ठा में लगा सरसों का फसल बारिश की वजह पूरी तरह बर्बाद हो गया एवं पके हुए अरहर के फसल पर भी असर पड़ा है।भारतीय किसान संघ के प्रखंड मंत्री रवि मेहता ने कहा कि बेमौसम हुई इस वर्षा ने हजारों किसानों के मंसूबों पर पानी फेर दिया है। इससे किसान आर्थिक तौर पर बर्बादी के कगार पर पहुंचा दिया है। भागोडीह के अर्जुन चौधरी, मिथलेश पटेल, मड़वनीया के जीतन यादव यादव, नागेन्द्र यादव, कृष्णा यादव, उदय पाल, आनंद पाल आदि ने कहा कि सरसो, अरहर, प्याज एवं गेंहूू आदि के फसल को भारी क्षति पहुंचने से किसानों को काफी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड रहा है।

खबरें और भी हैं...