पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bansidhar Nagar News Ramrath39s Vhp And Bajrang Dal Members Will Rotate Throughout The District Decision To Strengthen The Organization

रामरथ काे पूरे जिले में घुमाएंगे विहिप व बजरंग दल सदस्य, संगठन को मजबूत बनाने का निर्णय

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्रखंड के जंगीपुर ग्राम स्थित विश्वकर्मा भवन में शुक्रवार को विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल की बैठक सेवानिवृत्त शिक्षक रामअवतार साहू की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए सेवानिवृत्त शिक्षक ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल हिंदू समाज को जगाने का कार्य कर रहा है । उन्होंने कहा कि संगठन मजबूत हो इसके लिए सभी को संगठित होने की जरूरत है। बजरंग दल के जिला संयोजक विनीत कुमार शरद ने कहा कि भगवान राम के प्रति श्रद्धा भाव रखकर अपने समाज को मजबूत किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि विहिप और बजरंग दल द्वारा रामरथ पूरे जिले में विभिन्न प्रखंडों के सभी पंचायतों में ले जाया जाएगा। उन्होंने आगामी एक अप्रैल को खरौंधी प्रखंड के अरंगी पंचायत में होने वाले कार्यक्रम में सभी सदस्यों से शामिल होने की अपील किया। बैठक में सभी लोगों ने सर्वसम्मति से राम नवमी पूजा महोत्सव को हर्षोल्लास के साथ मनाने का निर्णय लिया। इसके बाद जंगीपुर ग्राम में पूर्व बने कमिटी का विस्तार किया गया। जिसमें विवेकानंद विश्वकर्मा को संरक्षक, उज्ज्वल विश्वकर्मा को सचिव, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि योगेश उरांव को संयोजक, बबलू उरांव को सह संयोजक, मुकेश कुमार ठाकुर को विहिप का अध्यक्ष, भारती रंजन विश्वकर्मा को उपाध्यक्ष, संतोष कुमार ठाकुर को विद्यार्थी गोलू ठाकुर को अखाड़ा प्रमुख, अभिजीत ठाकुर को सत्संग प्रमुख, आशीष ठाकुर को प्रचार प्रमुख, गोलू ठाकुर को मिलन प्रमुख, राकेश कुमार ठाकुर को कोषाध्यक्ष बनाया गया। बैठक में प्रकाश आनंद मिश्र,भरदुल उरांव, राकेश कुमार शर्मा, सोनू वालिया, अरुण विश्वकर्मा, दीपक कुमार, विवेक उरांव, मनीष कुमार, मुकेश ठाकुर सहित अन्य उपस्थित थे।

बैठक करते बजरंग दल के सदस्य।
खबरें और भी हैं...