- Hindi News
- National
- Garhwa News Ravindra Murder Case Will Be Questioned And Brought But No Clue Found
रवींद्र हत्याकांड में दाे अाैर लाेगाें से पूछताछ, पर नहीं मिला सुराग
चिनियां थाना क्षेत्र के रानीचेरी निवासी रवींद्र कुमार सिंह पिता शिव कुमार सिंह के हत्या के दो दिनों के बाद भी पुलिस इस घटना का उद्भेदन नहीं कर सकी है। हालांकि पुलिस रवींद्र के बड़ भाई रामवृक्ष सिंह द्वारा दर्ज कराए गये प्राथमिकी के आलोक में रानीचेरी निवासी ओमकार कोरवा की पुत्री व रवींद्र की प्रेमिका गणेशा कुमारी को तत्परता बरतते हुए हिरासत में लेकर लगातार पूछताछ कर रही है। गणेशा के बयान पर पुलिस द्वारा हिरासत में लिये गए गढ़वा शहर के सांई मोहल्ला निवासी अफरोज खान पिता आबिद खान तथा छोटू ठाकुर पिता कृष्णा ठाकुर को पूछताछ के उपरांत छोड़ दिया गया है। बताया जा रहा है कि गणेशा लगातार अपना बयान बदल रही है। इसके कारण पुलिस को इस घटना के उद्भेदन में परेशानी हो रही है। फिलहाल पुलिस चिनियां थाना क्षेत्र के चिरका गांव से दो युवकों को पूछताछ के लिए थाना लाई है। मालूम हो कि रवींद्र कुमार सिंह का शव पुलिस ने बुधवार की रात हथिया पत्थर जंगल से बरामद की थी। रवींद्र के गला में गहरा जख्म का निशान होने के कारण उसकी हत्या गला दबाकर किये जाने की बात कही जा रही है। मिल रही जानकारी के अनुसार गणेशा ने पुलिस को बताया है कि रवींद्र की हत्या किसी ने नहीं की है। बल्कि उसने खुद ही फांसी लगा ली है। गणेशा के इस बयान के बाद रवींद्र की हत्या की गुत्थी सुलझने के बजाय और उलझ गई है। चिनियां थाना प्रभारी वीरेंद्र हांसदा अभी इस घटना का अनुसंधान जारी हाेने की बात कह रहे हैं।