पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आदिवासियों को खतियानी भूमि से हटाने का अाराेप

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जंगीपुर ग्राम के आदिवासियों की खतियानी भूमि से उन्हें बेदखल करने का सिलसिला जारी है। दबंगो द्वारा अवैध रूप से उनकी भूमि पर कब्जा कर चहारदीवारी तो कभी मकान का निर्माण कराया जा रहा है।आदिवासी अपनी भूमि की हिफाजत के लिए अधिकारियों के पास दौड़ लगाते हैं, लेकिन उनका सुननेवाला कोई नही है।विवश व लाचार होकर वे अपनी खतियानी भूमि को छोड़ने को मजबूर हो जाते है।एक तरफ सरकार आदिवासियों की भूमि पर उनका कब्जा दिलाने की बात करती है। लेकिन वर्षों से प्रयास के बावजूद वे अपनी भूमि नही बचा पा रहे है।इसी तरह का एक मामला पुनः प्रकाश में आया है। खाता 71,प्लॉट 414 व 415 में सरकारी राशि से तालाब का निर्माण कराया गया था ,जिसे भरकर उस पर मकान बनाया जा रहा है।ग्रामीण राम गति उरांव की प|ी मूर्ति कुँवर ने 25 फरवरी 2020 को जिला विधिक सेवा प्राधिकार गढ़वा को आवेदन देकर उक्त भूमि पर बन रहे मकान को रोकने की मांग किया था। इसके बावजूद निर्माण कार्य जारी है। आवेदन में उक्त महिला ने कहा है कि खाता 71,प्लॉट 414 व 415 में 6 डिसमिल जमीन पुराने खतियान में सोहराई उरांव पिता बोधा धांगर के नाम से दर्ज है। नक्शा में इस प्लाट को जल खजाना के नाम से दिखाया गया है। आवेदन में कहा गया है कि उक्त भूमि पर गढ़वा कोर्ट में केस 21/12पर टाइटिल केश भी चल रहा है। इसके बावजूद उक्त तालाब को भरकर भवन निर्माण का कार्य जारी है।

खबरें और भी हैं...