बैठक में हुई शौचालय निर्माण की समीक्षा
रंका| रंका प्रखंड मुख्यालय के सभागार में पेयजल एवम स्वच्छता विभाग के रंका प्रकल्प द्वारा शौचालय निर्माण हेतु तेजी लाने के लिए आवश्यक बैठक आयोजित की गई । बैठक का मुख्य उद्देश्य शौचालय निर्माण करने हेतु वैसे लाभुक जिनका सूची में नाम है जिनका आइएमआइएस किया जा चुका है उन्हें 31 मार्च 2020 तक शौचालय पूर्ण करना है । बैठक में प्रखंड समन्वयक सुरेंद्र राम ,सोशल मोबिलाइज़र रशीदा खातून , एवं रविन्द्र राम के द्वारा उपस्थित जलसहिया , एवं मुखिया के साथ सहयोग लेकर समय पर शौचालय निर्माण कराने में सहयोग की बात कहा गई । बैठक में सिरोई खुर्द पंचायत की मुखिया किरण देवी ,चूतरू पंचायत की मुखिया राबिया तबस्सुम जलसहिया रेखा देवी , प्रियंका तिवारी ,सुमित्रा देवी ,कुलसुम देवी , रीता देवी ,आशा देवी ,शोभा देवी ,सविता देवी ,रामपति देवी और राजपति देवी सहित कई लोग मौजूद थे।