- Hindi News
- National
- Kandi News Road Going From Ranka To Ramkanda And Medininagar Is Suffering
रंका से रमकंडा व मेदिनीनगर काे जाेड़ने वाली सड़क बेहाल
_photocaption_यह वह सड़क है जो रंका शहर से गांव सलेया, खपरो, मानपुर, बोड़ी सहित रमकंडा और मेदिनीनगर प्रमंडल मुख्यालय को जोड़ता है । लेकिन यहां हमेशा सड़क पर नाली का पानी जमा रहता है। पानी जमा रहने से सड़क के बीचों बीच गड्ढा बन रहा है। जिसका खामियाजा सड़क के किनारे दुकानों और ठेले पर दुकान लगाने वालों को भुगतना पड़ता है । बारिश के मौसम में तो इस सड़क से पार होने में सोचना पड़ता है ।स्थानीय दुकानदार और नागरिकों ने बताया कि घरों और नालियों से निकलने वाले दूषित पानी के लिए उचित निकासी का उपाय करना होगा तब जाकर इस समस्या से निजात मिल सकती है ।*photocaption*