पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ramna News Satire Gazal Shayari Fascinated By Ramana Police Station Holi Meet

रमना थाना के होली मिलन समारोह में व्यंग्य, गजल शायरी से लोग हुए मंत्रमुग्ध

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रमना थाना परिसर में रविवार को पुलिस प्रशासन के द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। उक्त समारोह में पुलिस, जनप्रतिनिधि और आम नागरिकों के बीच जमकर रंग गुलाल उडा। एक दूसरे को लोगों ने अबीर लगाया। मौके पर उपस्थित प्रमुख मृत्युंजय कुमार सिंह ने कहा कि होली के रंग नफरतों को मिटा देता है लोग आपसी प्रेम और संदभावना के साथ होली मनाए। थाना प्रभारी लालबिहारी प्रसाद ने कहा कि होली पर्व से पहले होलिका के दहन में सारे बुराई और नफरतों का दहन करते हुए उमंग के साथ होली मनाए। समारोह को उप प्रमुख रविन्द्र कुमार चौधरी, मुखिया अखिलेश्वर पांडेय, ललन चौधरी, निर्मला देवी, भाजपा नेता अखिलेश पासवान, सामाजिक कार्यकर्ता शैलेन्द्र सिंह सहित सहित कई लोगो ने संबोधित किया। मौके महेन्द्र प्रसाद गुप्ता, मुन्ना सिंह, टुटू सिंह, रामशकल पासवान, रामचंद्र राम, अरविंद निराला, गुलाम अली, गुलाम रशूल, नंकू पासवान, नरेन्द्र प्रजापति, अशोक चंद्रवंशी, प्रमोद सिंह, अखिलेश्वर सिंह, मनोज गुप्ता, कमलेश आजाद मनोज पाल सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे। -अाॅखिया भईले लालेलाल एक दिन सोय द बलमु.... थाना परिसर मे आयोजित होली मिलन समारोह में स्थानीय कलाकारों द्वारा एक से एक प्रस्तुति और व्यंग्य, गजल, शायरी से लोगों का मन मोह लिया। व्यास जयराम पासवान ने सरस्वती वंदना से कार्यक्रम का आरंभ किया। जबकि बनारसी ठाकुर के भर फागुन बुढ़वा देवर लागे... के गाना पर लोगो झुमते रहे। वही रामविचार राम ने आंखिया भईले लाले लाल एक निंद सोय द बलमु.. गाकर लोगों का वाहावाही लुटा।

खबरें और भी हैं...