पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bansidhar Nagar News Sda Who Closed The Lock In Anganbadi Asked To Show The Paper

अांगनबाड़ी में ताला बंद करने वाले काे एसडीअाे ने कागज दिखाने काे कहा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्रखंड के सलसलादी दामर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में दबंगों द्वारा बन्द किए गए ताला को खुलवाने पहुंचे अनुमण्डल पदाधिकारी कमलेश्वर नारायण व डीएसपी अजीत कुमार बैरंग वापस लाैट गए। अनुमण्डल पदाधिकारी कमलेश्वर नारायण ने सलसलादी ग्राम स्थित बन्द आंगनबाड़ी केंद्र पहुंच कर मामले की जानकारी ली।

उन्होंने कहा कि कागज के अनुसार वर्ष 2005 में लगभग साढ़े तीन लाख की लागत से आंगनवाड़ी केंद्र का निर्माण कराया गया था। उन्होंने कहा कि लगभग 8 वर्ष से इसी भवन में आंगनबाड़ी केंद्र का संचालन हो रहा था। एसडीओ ने ताला बंद करने वाले व्यक्ति को बुलाने को कहा तो परिजनों द्वारा बताया गया कि रविंद्र चौधरी इलाज कराने के लिए बाहर गया हुआ है। एसडीओ ने 11 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अगर जमीन आपका है तो किसी प्रकार का प्रमाण प्रस्तुत कीजिये अन्यथा ताला खुलने के साथ ही सम्बन्धित सभी लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए जेल भेजा जाएगा। इधर अंचलाधिकारी अरुणिमा एक्का ने अनुमण्डल पदाधिकारी को बताया कि गांव के जोखन पटेल के द्वारा उक्त भवन में यह कहकर ताला लगा दिया गया है कि उक्त भूमि हमारी है। मेरी सहमति के बिना ही भवन का निर्माण कराया गया है। एसडीओ के निर्देश पर डीएसपी अजीत कुमार ने रविंद्र चौधरी के पिता रामनाथ चौधरी व चमन चौधरी उर्फ चंद्रमन चौधरी को पकड़ थाना भेज दिया है। मौके पर प्रशिक्षु दरोगा राजेश मुंडा, भाजपा नेता विकास स्वदेशी, अशोक सेठ, विभूतिभूषण चौबे, अशोक सिंह, प्रशांत सिंह, सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

जांच करते एसडीओ, डीएसपी व अन्य अधिकारी।
खबरें और भी हैं...