कीटनाशक खाकर आत्महत्या का प्रयास
बंशीधर नगर | धुरकी थाना क्षेत्र के लोलकी ग्राम निवासी अर्जुन भुइयां की 25 वर्षीय प|ी सरस्वती देवी ने कीटनाशक दवा खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। स्थिति बिगड़ने पर परिजनों ने इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बंशीधर नगर में भर्ती कराया जहां चिकित्सक ने स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया। आत्महत्या करने की काेशिश का कारण पारिवारिक विवाद बताया जाता है।