सुंदरकांड और श्रीरामचरित्र मानस पाठ का आयोजन
मानस मंडली विशुनपुर गढ़वा इकाई के द्वारा साप्ताहिक सुंदरकांड का पाठ एवं श्री रामचरितमानस पाठ का आयोजन शहर के विशुनपुर मोहल्ला स्थित अरुण दुबे के आवास पर हुई। इस दौरान भजन, कीर्तन, आरती एवं महाप्रसाद का वितरण किया गया। मौके पर मंडली के लोगांे ने कहा कि सुंदरकांड का पाठ करने से घर में सुख शांति की प्राप्ति होती है एवं सभी तरह की पाप कट जाते हैं। विश्व का कल्याण होता है। वक्ताओं ने कहा कि काम क्रोध मद लोभ सब नाथ नरक के पंथ सब बड़ी हरि रघुबीर हैं। भजन भजन जय हो, संत बार-बार प्रभु चाहे उठावे, प्रेम मगन उठवा भावा प्रभु कर पंकज कभी किसी का उम्र है। सूरदास मदन गौरी सभी प्रभु उनको बार-बार उठा चाहते हैं परंतु प्रेम में डूबे हुए हनुमान जी को चरणों से उठाना सुहाता नहीं। प्रभु का कर कमल हनुमान जी के सिर पर है उसे इसकी का स्मरण करके शिवजी फैन हो गए श्री हनुमान जी माता सीता की खोज करके प्रभु श्री राम जी को सकुशल समाचार सुनाते हैं। कि माता सीता लंका में अशोक वाटिका में अशोक विश्व के नीचे हैं। वक्ताओं ने इस दौरान हनुमान जी की महिमा पर प्रकाश डाला। माैके पर मानस मंडली के अरुण दुबे, आत्मा पांडेय, सियाराम पांडेय, अशोक कुमार पटवा, मनोज दुबे, अमरेंद्र कुमार मिश्र, उमेश सिंह, सतीश कुमार चौबे, सतीश धर दुबे, चंद्रशेखर दुबे, हृषि नारायण दुबे, बृजेश पांडेय, प्रभु दुबे, अजय चौबे, मार्कंडेय तिवारी, छोटे लाल तिवारी, ददन दुबे राकेश रंजन चौबे, कृष्ण कुमार चौबे, अरविंद तिवारी, अनिल प्रसाद कश्यप, श्यामा नंदन दुबे, रघुपत सिंह आदि उपस्थित थे।
सत्संग करते श्रद्धालु।