तैलिक साहू महासभा के होली मिलन का अायाेजन
अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा का होली मिलन समारोह एचपी पेट्रोल पंप के पास सतीश प्रसाद गुप्ता के के भवन बीएन मार्केट कांप्लेक्स टंडवा में आयोजित की गई। जिसमें तैलिक समाज के लोगों ने अपने समाज के लोगों के बीच एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं व बधाई दिया। प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष जयदीप गुप्ता ने कहा कि इस तरह का आयोजन करने से आपस में भाईचारे की के साथ-साथ समाज के लोग एक साथ बैठने का मौका भी मिलता है। उन्होंने कहा कि इस तरह का आयोजन अगर किया जाए तो हुई छोटी-मोटी समस्याएं भेदभाव को भी इस माध्यम से दूर किया जा सकता है। इस अवसर पर साहू महासभा के जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता, महामंत्री लल्लू प्रसाद गुप्ता, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, विजय गुप्ता, मनीष गुप्ता, गणेश गुप्ता, आनंद गुप्ता, ज्ञान प्रकाश गुप्ता, कुमार गौरव सहित तैलिक समाज के सम्मानित लोग उपस्थित थे।