पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

प्रखंडस्तरीय साेशल अाॅडिट की तिथि बढ़ाई गई

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भवनाथपुर | भवनाथपुर केतार एवं खरौंधी प्रखंड के कुल 34 विद्यालयों की होने वाली प्रखंडस्तरीय सामाजिक अंकेक्षण जनसुनवाई कार्यक्रम की तिथि बढ़ाई गई। उक्त मामले की जानकारी देते हुए बीपीओ रविन्द्र मेहता ने बताया कि भवनाथपुर प्रखंड के 17 केतार प्रखंड के 06 एवं खरौंधी प्रखंड के 11 विद्यालयों की प्रखंडस्तरीय सामाजिक अंकेक्षण जन सुनवाई कार्यक्रम 12 मार्च को तय की गई थी जिसे अपरिहार्य कारणो से बढ़ा दी गई हैं।।जिला द्वारा प्राप्त निदेश के आलोक में प्रखंडस्तरीय सामाजिक अंकेक्षण जनसुनवाई कार्यक्रम की तिथि भवनाथपुर प्रखंड के लिये 16 मार्च,केतार प्रखंड के लिये 17 मार्च जबकि खरौंधी प्रखंड के लिये 18 मार्च तय की गई है।नामित विद्यालयों के प्रधानाध्यापक को उक्त कार्यक्रम के लिये स्थानीय जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित करने का आदेश दे दिया गया है।
खबरें और भी हैं...