- Hindi News
- National
- Garhwa News The Vishnu King Of Garhwa Is Rationing Across The Country In The Field Of Music
गढ़वा का विष्णु राजा संगीत के क्षेत्र में देश भर में राेशन कर रहा है नाम
गढ़वा का नन्हा विष्णु, विष्णु राजा के नाम से आज पूरे देश में संगीत के क्षेत्र में डंका बजा रहा है। विष्णु से प्रेरित होकर इस क्षेत्र के करीब तीस से अधिक लड़के व लड़कियां संगीत के क्षेत्र में अपना जलवा बिखेर रहे हैं। विष्णु अपनी कला की बदौलत अब तक विभिन्न राज्यों मेंं एक दर्जन से अधिक पुरस्कार जीत चुके हैं। विष्णु की विभिन्न कंपनियों के माध्यम से अब तक 50 से अधिक एलबम निकल चुके हैं। विष्णु ने कई फिल्मों में छाेटी भूमिकाएं भी की है। विष्णु की इसी उपलब्धि पर उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने उन्हें हंसवाहिनी सम्मान से सम्मानित किया है। इसके अलावा विष्णु को ऑल मीडिया ऑफ काैंसिल दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय नेता संजय भाई जोशी के द्वारा सम्मानित किया गया है। साथ ही आयकर विभाग के कमीशनी ने भी विषु को सम्मानित किया है। विष्णु की कला को देखते हुए भजन सम्राट लखवीर सिंह लक्खा ने भी सम्मानित किया है। विष्णु की अब तक रिलीज एलबमों में टी सीरीज का बांसुरी कान्हा की, द बुक ऑफ दिल शॉर्ट लव स्टोरी, कबीर भजन आदि की काफी सराहना की गई है। विष्णु मूलत: गढ़वा जिले के अटाला ग्राम के रहने वाले हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा पलामू जिला मुख्यालय से हुई है। वर्ष 2000 में उन्होंने संगीत की आराधना हेतु अपने जीवन को संगीत के लिए समर्पित कर दिया। वर्ष 2003 में गढ़वा से प्रयागराज चले गए। वहां प्रयाग संगीत समिति से संगीत में प्रभाकर की डिग्री हासिल की। इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से दर्शनशास्त्र से एमए किया। इसके बाद कभी पीछे मुड़ कर नही देखा। प्रयागराज में रहकर उत्तर भारत के हर बड़े छोटे शहरों में अपने कार्यक्रम की प्रस्तुतियां दी। वर्ष 2009 में संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार की ओर से संगीत की स्कॉलरशिप पास किया। संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र से स्वर परीक्षा पास करके ए ग्रेड हासिल किया और तमाम बड़े संस्कृति मंत्रालय द्वारा आयोजित बड़े मंच पर कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। ऑल मीडिया रेडियो से 2012 स्वर परीक्षा पास करके ऑल मीडिया रेडियो द्वारा स्वीकृत गायक का स्थान प्राप्त किया।
भारत की संस्कृति को विश्व के हर कोने में ले जाना चाहते हैं विष्णु
विष्णु राजा भारत की संस्कृति, दर्शन व साहित्य को विश्व के हर कोने में ले जाना चाहते हैं। उन्हें वर्ष 2018 में विश्व महाकुंभ में संस्कार भारती प्रयागराज इकाई का संगठन मंत्री का पद दिया गया। वे इस पद का निर्वहन करते हुए भारत के पूर्वोत्तर राज्य जिसे सेवन सिस्टर के नाम से भी जाना जाता है, वहां के कलाकारों का प्रतिनिधित्व किया। वे वर्तमान में अखिल भारतीय हंस वाहिनी संस्था के अध्यक्ष पद पर आसिन हैं। अपने बारे में बताते हुए विष्णु ने कहा कि झारखंड के गढ़वा से यहां तक का सफर तय करने में जीवन में काफी उतार-चढ़ाव आया। लेकिन माता-पिता, गुरु व परमपिता शिव की कृपा से सभी समस्याओं का सामना करते हुए जीवन के कर्म पथ पर आगे बढ़ते रहे।
अपनी माटी को भी नहीं भूले विष्णु: इतनी बुलंदी हासिल करने के बावजूद आज भी विष्णु राजा अपनी माटी को नही भूले हैं। पिछले दिनों झारखंड राज्य का ट्रेडिशनल सॉन्ग निर्माता निर्देशक प्रेम दीवाना द्वारा रिच म्यूजिक के बैनर तले जोहार झारखंड एलबम का लोकार्पण तत्कालीन झारखंड नगर विकास मंत्री सीपी सिंह व स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी के हाथों रांची में रिलीज हुआ। विष्णु के तमाम भजन व ट्रेडिशनल सॉन्ग यूट्यूब पर रिलीज है। भजन सम्राट लखबीर सिंह लक्खा, कुमार विशु, कविता पौडवाल, शहनाज अख्तर, फिल्म निर्देशक मधुर भंडारकर, मालिनी अवस्थी, मनोज तिवारी,पार्श्व गायिका हेमलता के साथ राष्ट्रीय मंचों पर कार्यक्रम प्रस्तुत कर चुके हैं।
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री हाथों हंसवाहिनी सम्मान प्राप्त करते विष्णु राजा।