- Hindi News
- National
- Bhawnathpur News The Young Man Who Went To Chennai While Returning Home Died On The Train Due To Illness
चेन्नई गए युवक की घर लौटने के क्रम में बीमारी से ट्रेन में मौत
सदर प्रखंड के बुका गांव निवासी ब्लाक परिसर के पीछे शिवकुमार रावत का 25 वर्षीय विवाहिता पुत्र ललु रावत का चेनई से लौटने के क्रम में ट्रेन में ही अज्ञात बीमारी से हुई मौत शनिवार को गांव सव पहुंचते ही परिवार वालो के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मृतक ललु की इसी वर्ष शादी हुई थी। घटना के बारे में बताया जाता है कि शादी के बाद एक माह पूर्व अपने घर परिवार का भरण पोषण के लिए ललु चेनई एक ठेका कम्पनी में केएलान गांव निवासी वीरेंद्र यादव के साथ काम करने गया था जहां सरिया स्ट्रींग का कार्य कर रहा था इसी बीच उसकी तबियत चेनई में ही खराब हो गई। जिसके बाद वीरेंद्र यादव के साथ ही ट्रेन से वापस हो रहा था कि रास्ते मे ही उसकी मौत हो गई । इस घटना से बुका गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार के लोगों का भी रो रो कर बुरा हाल है ।
विलाप करते लोग।