रामनवमी को लेकर कल होगी बैठक
गढ़वा | श्रीरामनवमी पूजा महासमिति जनरल के पदाधिकारी एवं सदस्यों की बैठक 15 मार्च को आहूत की गई है। बैठक का आयोजन संघत मोहल्ला शिव मंदिर के प्रांगण में किया गया है। यह जानकारी समिति के संरक्षक मुरली श्याम सोनी ने दी है। उन्होंने बताया कि बैठक में सभी अखाड़ा के अध्यक्ष, सचिव, रामनवमी पूजा महासमिति जनरल के पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य आदि शामिल होंगे।