पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

टैंपाे के धक्के से बाइक सवार तीन लोग घायल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गढ़वा| गढ्वा - रेहला मार्ग पर फरठिया मोड़ के पास टेंपो व मोटरसाइकिल की टक्कर में महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों में गढ़वा थाना क्षेत्र के सीधे खुर्द गांव निवासी सुकुरूदीन अंसारी, उसकी प|ी सरमुन बीवी एवं उसकी नातिन खुशबू परवीन शामिल हैं। सभी को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में बताया गया कि तीनों एक बाइक पर सवार होकर अपने घर से गढ़वा साप्ताहिक बाजार करने आ रहे थे। इसी दौरान पीछे से टेंपो ने मोटरसाइकिल में धक्का मार दिया। घटना के बाद आसपास के लोगों ने उसे उठाकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। घटना में घायल तीनों के शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर चोट लगी है। चिकित्सकों के अनुसार घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताया गया है।
खबरें और भी हैं...