पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अवैध बालू उत्खनन मामले में ट्रैक्टर जब्त

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मझिआंव | थाना क्षेत्र में हो रहे अवैध बालू उत्खनन मामले में मझिआंव पुलिस के द्वारा डांगरा पहाड़ी के पास से महिंद्रा ट्रैक्टर JH08G - 8782 को पकड़कर थाना में जब्त किया गया। वहीं जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर मालिक ललन यादव पिता चंद्रदेव यादव लालगड़ा, बरडीहा थाना निवासी को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वहीं ट्रेक्टर ड्राइवर बरडीहा के कुंद्रहे निवासी रविंद्र पासवान के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं जानकारी के अनुसार यह ट्रैक्टर मालिक काफी दिनों से पुलिस को चकमा देकर अवैध तरीके से बूढ़ीखांड़ के बांकी नदी से बालू उत्खनन किया करता था। वहीं मिली गुप्त सूचना के आधार पर पीएसआई विवेक पांडेय ने पुलिस दलबल के साथ पहुँच कर महिंद्रा ट्रैक्टर को बूढ़ीखांड़ के डांगरा पहाड़ के पास से पकड़ा गया। वहीं इन दिनों बालू माफियाओं के द्वारा पुलिस को चकमा देते हुए अवैध तरीके से विभिन्न नदियों से बालू का उत्खनन किया जा रहा है।
खबरें और भी हैं...