स्टेशन रोड के समीप भाजपा कार्यालय में विधायक भानु प्रताप शाही के भांजे प्रशांत सिंह सहित सड़क दुर्घटना में हुए पांच लोगों की मौत पर भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा मे मृतक प्रशांत सिंह के तस्वीर पर फूल चढ़ा कर लोगो ने श्रद्धांजलि अर्पित कर 2 मिनट का मौन रख दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रशांत सिंह और साथी सभी भाजपा के सच्चे सपूत थे। शोक सभा में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष विकास स्वदेशी, रघुराज पांडे, मथुरा पासवान, लक्ष्मण राम,मुकेश चौबे, विनय पांडे,चुन्नी बाबा, गुलाब शुक्ला, रामदत्त चौबे, बैजनाथ प्रसाद,ओमप्रकाश गुप्ता, लवली आनंद, सोनू सिंह,जितेंद्र प्रसाद,अनिल पासवान, जितेंद्र यादव,रिंकू देव, सत्येंद्र चौधरी, अशोक सेठ,शुभम चंद्रवंशी, राजेंद्र यादव, विनय पांडे, लालमोहन यादव, बबलू तिवारी,रामप्रवेश गुप्ता, ईश्वरी कमलापुरी,राहुल पाल अनिल कुमार गुप्ता,कमलेश पासवान, विजय ठाकुर, प्रताप जायसवाल, मिथिलेश तिवारी, राम परीखा राम, सुशील सिंह, दानी बैठा, मनोज ठाकुर, विवेकानंद पांडे, चंद्रमणि राम, बबन पांडे, संजय चौबे, अभिषेक चौबे सहित सैकड़ों भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
शोकसभा में शामिल भाजपा कार्यकर्ता।
रमना में भी किया गया शोकसभा का आयोजन
रमना | प्रखंड के परसवान स्थित बिजली सब स्टेशन के समीप एक दिसंबर को हुए सड़क दुर्घटना में निवर्तमान विधायक भानु प्रताप शाही के भांजे प्रशांत सिंह सहित पांच लोगों की मौत पर विहिप बजरंग दल इकाई रमना के तत्वावधान में मानस मंदिर के प्रांगण में शोक सभा का आयोजन किया गया। सभा को संबोधित करते हुए पूर्व जिला सहसंयोजक आनंद गुप्ता ने प्रशांत सिंह के कार्यों का उल्लेख करते हुए बताया कि उनके द्वारा हमलोगों को हमेशा सहयोग मिलता रहा था। इस मंदिर के निर्माण में भी प्रशांत सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। त्यागी उमाकांत ने कहा कि प्रशांत सिंह काफी मिलनसार अाैर समाज सेवा हेतु समर्पित रहने वाले व्यक्ति थे। उनकी मृत्यु से पूरा क्षेत्र मर्माहत है। साथ ही उनके स्थान की पूर्ति होना संभव नहीं है। मौके पर रमना के विहिप अध्यक्ष प्रदीप सिंह कुशवाहा, बजरंग दल के रवि मेहता, राहुल पटेल, कृष्णा ठाकुर, जवाहिर ठाकुर, राजबहादुर सिंह, अजय सिंह कुशवाहा, उपेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, सुरेन्द्र सिंह, दिनेश्वर सिंह अाैर कामाख्या प्रसाद गुप्ता आदि लोग उपस्थित थे। इधर बालिका उच्च विद्यालय रमना में भी शोक सभा आयोजित कर प्रशांत सिंह सहित अन्य लोगों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की गई। मौके पर प्रधानाध्यापक महेन्द्र प्रसाद गुप्ता, प्रभारी लक्ष्मी साहू, सहायक शिक्षक चतुर्गुण महतो, विनोद पाण्डेय, अखिलेश्वर शुक्ल, धर्मदेव उरांव, बृंदा देवी अाैर लिपिक मोतीचंद राम सहित विद्यालय की छात्राएं उपस्थित थे।