पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दो शराबियों में जमकर मारपीट, एक घायल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सगमा| धुरकी थाना क्षेत्र के सगमा गांव में मंगलवार को दो शराबियों में जमकर मारपीट हुई। जिसमें सरयू भुइयां गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको माथे में गंभीर रूप से चोट लगी है। जानकारी के मुताबिक होली के दिन गांव में ही दोनों शराब पीकर घूम रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों में तू तू मैं मैं होने लगा। उसी दौरान गुस्से में आकर सरयू भुइयां व अखिलेश यादव में हाथा बाई होने लगा। जिससे सरयू भुइयां गंभीर रूप से घायल हो गया इधर गश्ती पर निकले थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार को सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर घायल को अपने वाहन पर लेकर अनुमंडल अस्पताल बंशीधर नगर में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है।
खबरें और भी हैं...