पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एंबुलेंस और बाइक की आमने सामने की टक्कर में दो घायल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

एनएच 75 पर शुक्रवार को सदर प्रखंड कार्यालय के समीप एंबुलेंस व मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर में मोटरसाइकिल सवार दो लोग घायल हो गए। इनमें मेराल थाना क्षेत्र के कजराठ निवासी झगरु चौधरी व उसका नाती सदर थाना क्षेत्र के कोरवाडीह गांव निवासी मंदीप चौधरी शामिल हैं। दोनों घायलों का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार झगरु चौधरी को मोटरसाइकिल पर बैठाकर मंदीप चौधरी कजराठ से गढ़वा बाजार आ रहा था। इस दौरान सदर प्रखंड कार्यालय के समीप सामने से आ रहे एक अज्ञात एंबुलेंस ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। इस घटना में झगरु चौधरी को दोनों हाथ व पैर में गंभीर चोट लगी है। जबकि मंदीप चौधरी को मामूली चोट लगी है। इस घटना में मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हुआ है। घटनास्थल के आसपास के लोगों की मदद से घायलों को सदर अस्पताल लाया गया।

खबरें और भी हैं...