मोटरसाइकिल की टक्कर में दो घायल
मेराल| थाना क्षेत्र के बाना गांव स्थित मुख्य सड़क मस्जिद के पास मोटरसाइकिल की टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मोटरसाइकिल के धक्के से घायल व्यक्ति का नाम नरेश पासवान ग्राम बाना का बताया गया है। जबकि बताया गया है कि दूसरा टक्कर मारने वाला बाना गांव के ही बंशीधर मिस्त्री का दामाद छत्तीसगढ़ निवासी बताया गया है। समाचार के अनुसार नरेश पासवान रास्ते में पैदल जा रहा था । इसी दौरान बंशीधर मिस्त्री का दामाद अपनी मोटरसाइकिल से नरेश पासवान के साथ टकरा गया।