महिला को बचाने के दौरान मोटरसाइकिल सवार दो घायल
गढ़वा | गढ़वा - डंडई मार्ग पर पनघटवा डैम के पास एक महिला को बचाने के क्रम में मोटरसाइकिल सवार दो लोग घायल हो गए हैं। घायल मेराल थाना क्षेत्र के गोवरदाह गांव निवासी अनिल कोरवा व उदय कुमार का नाम शामिल है। घटना के बाद आसपास के लोगों के सहयोग से सभी घायलों को इलाज हेतु सदर अस्पताल भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में घायल अनिल कुमार ने बताया कि यह लोग अपने घर से पनघटवा डैम की ओर जा रहे थे। उसी बीच डैम से कुछ ही पहले रोड क्रॉस कर रहे एक महिला को बचाने के क्रम में मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिससे मोटरसाइकिल सवार दोनों लोग घायल हो गए। घटना में दोनों घायलों के बाएं पैर व शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर चोट आई है। चिकित्सकों के अनुसार दोनों घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताया गया है।