मोटरसाइकिल व ट्रैक्टर की टक्कर में दो लोग घायल
मझिआंव | मझिआंव बरडीहा मुख्य पथ पर घुरुआ मोड़ पर मोटरसाइकिल एवं ट्रैक्टर के टक्कर में दो लोग घायल हो गए। दोनों घायलों बरडीहा थाना क्षेत्र के कौआखोह गांव निवासी उमाकांत कुमार एवं श्रीकांत कुमार घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को मझिआंव रेफरल अस्पताल लाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को बेहतर चिकित्सा के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में रेफर कर दिया गया। घटना के संबंध में बताया गया कि मोटरसाइकिल सवार मझिआंव से अपने घर जा रहे थे। इसी बीच घुरुआ गांव मे अंधे मोड़ पर विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर से टक्कर हो गई।